KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई*
*3300 लीटर हाथ भट्टी की शराब जब्त, 5000 लीटर लहान किया नष्ट।*
दतिया विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत चावला एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झड़िया कंजर डेरा क्षेत्र में अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब का निर्माण एवं भंडारण किया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस एवं पुलिस लाइन से प्राप्त बल के साथ दो टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई।
पुलिस टीम द्वारा ग्राम झड़िया कंजर डेरा एवं लोकदेवता के चबूतरे के समीप अलग अलग स्थल पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जहाँ शासकीय भूमि पर छिपाकर रखे 17 प्लास्टिक ड्रमों में कुल लगभग 3300 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3,30,000 है।
इसके अतिरिक्त मौके पर रखे 25 ड्रमों में लगभग 5000 लीटर महुआ, गुड़ एवं लहान भी मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,50,000 है को मौके पर नष्ट किया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वैभव कुमार गुप्ता, उप निरीक्षक अमर सिंह गुर्जर, आरक्षक 441 गिर्राज माथुर, प्रधान आरक्षक 62 धर्मेन्द्र शाक्य, महिला प्रधान आरक्षक 564 मनीषा एवं लाइन का बल की सराहनीय भूमिका रही।
Comments
Post a Comment