जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह संपन्न, सैकड़ों चिकित्सक सम्मानित*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह संपन्न, सैकड़ों चिकित्सक सम्मानित*


*पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा , हम अपनी गलतियां सुधरेंगे , आप सुझाव दीजिये*

*विकास के लिए विज़न और फण्ड की जरुरत , विरोधियों में विज़न की कमी , और फण्ड कैसे लाएं पता ही नहीं -डॉ नरोत्तम मिश्रा*

दतिया- 
जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन दतिया द्वारा आयोजित भव्य चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन , दिनांक 28 जून , रविवार को होटल रतन रॉयल में आयोजित किया गया , संघ के सचिव श्री महेंद्र पाठक द्वारा बताया गया कि उपरोक्त आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री श्री डॉ नरोत्तम मिश्रा जी थे , उनके कर कमलों से एक सैकड़ा से अधिक चिकित्सको का सम्मान किया गया | *समारोह के दौरान डॉ मिश्रा ने कहा कि , ढाई साल से सत्ता में ना होने के कारण आज दतिया का विकास करीब 10 साल पीछे चला गया है , सच्चा जनसेवक वही जो जनता और क्षेत्र के विकास के लिए सोचे ,और हम यही कर रहे हैं | पूर्व में की गयी गलतियां, हम सुधार रहे है और जनता के सुझाव आमंत्रित करते हैं | हमारे विरोधियों में विज़न की कमी है उन्हें नहीं पता कि फण्ड कैसे और कहाँ से लाना है , यही कारण आज दतिया का विकास रुक सा गया है |* 
सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि आज दतिया में चिकित्सकों की बहुतायत है, यह स्थिति माननीय के द्वारा डॉक्टर्स की फैक्ट्री लगाने के कारण है अर्थात दतिया में मेडिकल कॉलेज खुलवाने और उसे चलवाने के कारण है , अन्यथा दतिया की जनता के स्वास्थ्य के लिए 2008 से पहले तक यानि 70 सालों तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने नहीं सोचा | 
इसी दौरान मंच पर आमंत्रित वक्ता मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ हेमंत जैन ने कहा कि दतिया में आज शांति का माहौल है और सैंकड़ो चिकित्सक अपने परिवार के साथ आज दतिया में अपनी सेवाएं , अच्छे सामाजिक वातावरण के कारण दे पा रहे हैं , इसके लिए उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवको और जन नायकों का आभार | 
कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए सचिव महेंद्र पाठक ने सभी केमिस्ट साथियों का चिकित्सकों का आभार भी व्यक्त किया , 
सम्मानित होने वाले चिकित्सकों में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ए के गुरहा एवं डॉ श्रीमती मधुऱ गुरहा , डॉ ए के गुप्ता , डॉ प्रदीप उपाध्याय , डॉ जे पी गुप्ता , डॉ ए के जैन , डॉ एस एन शाक्य , डॉ जगराम मांझी ,डॉ डी के गुप्ता , डॉ विवेक वर्मा , डॉ के एन आर्य , डॉ मनोज त्यागी , डॉ पी अधिकारी , डॉ अभिषेक एवं डॉ निधी शर्मा , डॉ हेमंत एवं डॉ अंजना जैन , डॉ दिनेश सिंह तोमर एवं डॉ मीनू भदौरिया , ब्लड बैंक प्रभारी डॉ कल्पित अग्रवाल एवं डॉ  रश्मि गर्ग , डॉ श्री एवं श्रीमती बरेठिया एवं आई एम् ए अध्यक्ष डॉ सज्जन दांगी प्रमुख रहे | 
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वी के वर्मा , सिविल सर्जन डॉ के सी राठौर , आर एम् ओ डॉ दिनेश सिंह तोमर , जिला इम्यूनाइजेशन अधिकारी डॉ डी के सोनी एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी एवं चिकित्सक , आई एम् ए सदस्य एवं मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक एवं पीजी छात्र भी उपस्थित रहे |

Comments