KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। शासन से मान्यता प्राप्त मध्यप्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर 10 अगस्त को भोपाल में सतपुड़ा भवन/वल्लभ भवन के सामने प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों लिपिक कर्मचारी शामिल होंगे।
संघ के प्रांताध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी एवं दतिया जिला अध्यक्ष रामकुमार सोनी ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में सुरक्षित अनुकंपा सेवा तथा मंत्रालय के समान वेतनमान/ग्रेड पे शामिल हैं। सीपीसीटी के कारण सेवा से पृथक किए गए लिपिक साथियों के मामले को लेकर मंत्रालय के समक्ष महाशोक सभा भी आयोजित की जाएगी। मृत कर्मचारियों के आश्रित मुंडन कराकर शासन का ध्यान आकर्षित करेंगे।
संघ पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मंत्रालय, विधि-विधायी एवं राजभवन कार्यालयों में पदस्थ लिपिकों को द्वितीय समयमान में उन्नत वेतनमान एवं ग्रेड पे का लाभ दिया जा रहा है, जबकि विभागाध्यक्षों के अधीन कार्यरत मैदानी लिपिकों को इससे वंचित रखा जा रहा है। संघ ने इसे समान कार्य के लिए समान वेतन के अधिकार के विपरीत बताते हुए शासन से भेदभाव समाप्त करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि मृत कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने के बाद सेवा से पृथक किया जाना उचित नहीं है। संघ द्वारा प्रदर्शन के बाद मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर दोनों मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की जाएगी।
दतिया जिले से सुरेन्द्र कुमार अहिरवार, किरन सक्सेना, अलका त्रिपाठी, मानवेन्द्र सिंह परमार, संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, आशीष खरे, अतुल श्रीवास्तव, सुनील माठे, समीर श्रीवास्तव, मनोज साहू, ऋषिकेश श्रीवास्तव, मनीष शर्मा, संतोष स्वर्णकार, मानवेन्द्र सिंह गुर्जर, मोहम्मद फरहान खान, सुधीर कुमार, रणजीत सिंह, उमाशंकर अग्निहोत्री, लोकेश बुधौलिया, योगेन्द्र शाक्य, हरेन्द्र चौरसिया, देवेन्द्र शेखर, बंटी यादव, सुशांत दुबे, वीरेन्द्र कुमार अहिरवार सहित बड़ी संख्या में लिपिकों के भोपाल पहुंचने की अपील की गई है।
Comments
Post a Comment