KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
रतन वाटिका में 9 अगस्त को सजेगी सुरों की महफिल, ‘मेरी आवाज ही पहचान’ ग्रुप करेगा शानदार आयोजन
दतिया। शहर की रतन वाटिका में 9 अगस्त को संगीत प्रेमियों के लिए खास संगीतमय शाम का आयोजन किया जाएगा। ‘मेरी आवाज ही पहचान’ ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कलाकार अपनी गायकी के माध्यम से सुरों की शानदार महफिल सजाएंगे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में संगीत और गायन से जुड़े कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और संगीत प्रेमियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
‘मेरी आवाज ही पहचान’ ग्रुप ने शहरवासियों एवं संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। आयोजकों ने सभी लोगों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया है।

Comments
Post a Comment