*प्रतिभावान एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को कविराज गोपीनाथ विद्या प्रसार न्यास ने प्रदान की फीस सहायता*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी


दतिया, 8 अगस्त 2026।
कविराज गोपीनाथ विद्या प्रसार न्यास, दतिया द्वारा शासकीय कन्या हाई स्कूल, होलीपुरा दतिया में प्रतिभावान एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की शिक्षा में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से फीस सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। न्यास द्वारा चयनित लगभग 19 छात्र/छात्राओं  ₹2,000–₹2,000 की राशि के चेक प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में कविराज गोपीनाथ विद्या प्रसार न्यास के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेश श्रीवास्तव, मंत्री पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी  अनिल तिवारी तथा कोषाध्यक्ष  सुरेश रावत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।साथ ही न्यास के सदस्य राघव गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ विकास अग्रवाल शिशु रोग विशेषज्ञ मेडिकल कॉलेज दतिया जगदीश सिंह पांचाल  शिक्षक  एम एल बी स्कूल दतिया भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। इसके पश्चात शासकीय कन्या हाई स्कूल, होलीपुरा के शिक्षक एवं कविराज गोपीनाथ विद्या प्रसार न्यास के सदस्य धर्मेंद्र अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी प्रतिभावान विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। समाज एवं संस्थाओं के सहयोग से जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है तथा वे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। न्यास द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे इस प्रकार के प्रयासों की सराहना की गई।
कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र खरे द्वारा किया गया। तथा संस्था के प्राचार्य आर एस सेंगर  द्वारा उपस्थित अतिथियों, विद्यालय परिवार एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कविराज गोपीनाथ विद्या प्रसाद न्यास का यह प्रयास आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं के लिए शिक्षा जारी रखने में महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगा।

Comments