KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया 18 अगस्त 2026 / कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में विगत दिवस न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में बाल श्रम जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम जिला सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल श्रम एवं बंधक श्रम उन्मूलन से संबंधित सभी प्रावधानों का कठोरता से पालन सुनिश्चित कराया जाए तथा नियमित निरीक्षण कर स्थिति की निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के दौरान बाल श्रम उन्मूलन एवं बंधक श्रम उन्मूलन के मुद्दे पर जनसंवाद स्थापित करें एवं श्रम कानूनों की जानकारी प्रदाय करें।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र सिंह कुशवाह, अनुविभागीय अधिकारी दतिया सुश्री सोनाली राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी सेवढ़ा श्री अशोक अवस्थी, जिला श्रम पदाधिकारी सुश्री नम्रता सोनी सहित जिला बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम सतर्कता समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment