KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक एवं कांग्रेस के लोकप्रिय नेता माननीय *घनश्याम सिंह* जी की दतिया सीट पर ऐतिहासिक जीत पर विजय जुलूस एवं धन्यवाद सभा का आयोजन आज दिनांक 05/08/26 को शाम 4 बजे से पीताम्बरा मन्दिर मेन गेट के सामने *मल्टी पार्किंग स्थल* से प्रारंभ किया जाएगा।
विजय जुलूस शाम 4 बजे पीताम्बरा मंदिर के सामने से शुरू होकर राजगढ़ फाटक, गांधी रोड, तिगेलिया, टाउनहॉल, बड़ा बाजार, पटवा तिराहा होकर किला चौक पहुंच कर धन्यवाद सभा में तब्दील हो जाएगा।
कार्यक्रम में मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय जीतू पटवारी जी, दतिया विधानसभा चुनाव प्रभारी माननीय सिद्धार्थ कुशवाह जी विधायक, विशेष रूप से शामिल होंगे l
नगर में जगह जगह होगा स्वागत-
नव निर्वाचित विधायक श्री घनश्याम सिंह का नगर में आमजन द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।
किला प्रांगण से रवाना होने पर किला चौक, हनुमान गढ़ी के पास, श्रीराम कॉम्प्लेक्स के सामने, बुन्देला कॉम्प्लेक्स के सामने, सलीम टेलर मास्टर के पास, अग्रवाल धर्मशाला के पास एवं तिगेलिया पर जोरदार स्वागत होगा। इसी तरह राजगढ़ चौराहे से तिगेलिया, टाउनहाल, बड़ा बाजार होकर किला चौक पर जगह जगह स्वागत कार्यक्रम रखे गए हैं।
आप सभी कांग्रेस की धन्यवाद सभा एवं विजय जुलूस में सादर आमंत्रित है।
Comments
Post a Comment