KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया, 08 अगस्त, 2026। पीएसवाई एवं जेएसवाई से संबंधित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण को लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के. वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित शिकायतों की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में डीपीएम, एम एंड ई, बीएमओ, बीपीएम एवं बीएएम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन की महत्वपूर्ण जनसुनवाई व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाते हैं। अतः पीएसवाई एवं जेएसवाई से संबंधित शिकायतों का निराकरण संवेदनशीलता, पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय-सीमा में किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक लंबित प्रकरण का गंभीरता से परीक्षण कर समस्या के वास्तविक कारणों की पहचान की जाए तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निराकरण के दौरान संबंधित हितग्राही से समुचित संवाद स्थापित कर उसकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए, ताकि प्रकरणों का प्रभावी एवं स्थायी समाधान हो सके।
बैठक में लंबित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा मैदानी स्तर पर आने वाली समस्याओं का समय पर समाधान करने के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में संबंधित अधिकारियों ने प्रकरणों के निराकरण की प्रगति से अवगत कराया तथा निर्धारित समय-सीमा में शेष शिकायतों के निराकरण का आश्वासन दिया।
Comments
Post a Comment