खेल दिवस पर आयोजित खो खो प्रतियोगिता में जेवीएम की बालिका टीम विजेता माध्यमिक विद्यालय क्र 2 उपविजेता रहा

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी खेल दिवस पर आयोजित खो खो प्रतियोगिता में जेवीएम की बालिका टीम विजेता माध्यमिक विद्यालय क्र 2 उपविजेता रहा कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ खेलने वाले खिलाड़ी जीवन में सफल होते हैं -बबीता साहू प्राचार्य
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग दतिया द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 पीतांबरा पीठ के खेल परिषद में खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संकुल केंद्र सिविल लाइन की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती बबीता साहू उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आकांक्षा रावत ने की खेल विभाग की और से लेखाकार राजेश लिखार खेल प्रशिक्षक राजेंद्र तिवारी मंच पर उपस्थित रहे प्रतियोगिता में जेबीएम विद्यालय, संत रवि शंकर पब्लिक स्कूल उन्नाव रोड, शारदा हाई स्कूल राजघाट कॉलोनी, शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्र 2 पीतांबरा पीठ, की टीमों ने भागीदारी की प्रतियोगिता में जेवीएम की टीम विजेता रही जबकि उपविजेता शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्र 2 की टीम रही तीसरे स्थान पर शारदा हाईस्कूल की टीम रही अतिथियों द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को मेडल पहनकर पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि बबीता साहू के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा के अनुशासन और कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ी जीवन में सफल होते हैं प्रतियोगिता के निर्णायक नैंसी सोनी और अंकिता यादव अतुल चतुर्वेदी को वरिष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालक युवा समन्वयक विकासखंड दतिया संजय रावत ने किया

Comments