खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा शुक्रवार को शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, दतिया में विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं को लेकर प्राचार्य के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, कैमरा व्यवस्था, लाइब्रेरी व्यवस्था, आवारा मवेशियों की समस्या एवं खेल मैदान सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने की मांग की गई।
इस अवसर पर दतिया नगर मंत्री विष्णुकांत शर्मा, महाविद्यालय संयोजक विनय शर्मा, कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, कॉलेज उपाध्यक्ष शिवरत शर्मा, कॉलेज मंत्री रोहित रजक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दतिया नगर मंत्री विष्णुकांत शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में कॉलेज समय के दौरान आवारा मवेशी, गाय, भैंस, सूअर आदि घूमते रहते हैं, जिससे विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के शौचालयों में पर्याप्त साफ-सफाई नहीं है तथा पेयजल स्थल पर भी गंदगी बनी रहती है। इसके साथ ही लाइब्रेरी में ताला लगा रहने से विद्यार्थियों को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। महाविद्यालय परिसर में कैमरा व्यवस्था भी चालू नहीं होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता बनी हुई है। यदि इन समस्याओं का शीघ्र अतिशीघ्र समाधान नहीं किया गया तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसका जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन होगा।

Comments
Post a Comment