*दतिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया में सुशासन और बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली के लिए दो दिवसीय प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न*

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

 *शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया में सुशासन और बेहतर प्रशासनिक कार्यप्रणाली के लिए दो दिवसीय प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न* 

दतिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया में कार्यालयीन सुशासन और सुदृढ़ प्रशासनिक क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 24 और 25 सितंबर 2026 को एक विशेष दो दिवसीय प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सभी विभागाध्यक्षों , विभिन्न प्रभारों के नोडल अधिकारियों, सहायक नोडल अधिकारियों और लिपिकीय कर्मचारियों के ज्ञान और दक्षता को बढ़ाना है ताकि शासकीय कार्यों का संपादन अधिक पारदर्शिता और कुशलता से हो सके।

 *कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।* 

 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया के डीन डॉ. दीपक सिंह मरावी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आत्मीय स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में डॉ. मरावी ने इस प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को इस सत्र से अधिकतम ज्ञान अर्जित करने और इसे अपने दैनिक शासकीय कार्यों में लागू करने के लिए प्रेरित किया।

 *दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण सत्र के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी और सेवानिवृत्त विशेषज्ञ वक्ताओं ने महत्वपूर्ण व्याख्यान दिए और शासकीय नियमों की बारीकियों को समझाया:* 

* मुख्य अतिथि श्री अंजनी कुमार (सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी, वित्त विभाग, मध्य प्रदेश शासन) और विशिष्ट अतिथि श्री ए. के. सक्सेना (सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी, राज्य सूचना आयोग, मध्य प्रदेश शासन) ने प्रशासनिक सुशासन और नियमों के पालन पर जोर दिया।
* श्री बिहारी लाल लुकमान (सेवानिवृत्त सहायक निदेशक वित्त, जिला पंचायत दतिया), श्री नरेन्द्र शर्मा जी (जिला कोषालय अधिकारी, दतिया), श्री भुवनानंद गुप्ता जी (लेखा अधिकारी, शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया) और सीए (CA) श्री अजेश गुप्ता ने आमंत्रित वक्ताओं के रूप में व्याख्यान दिए।

विशेषज्ञों ने शासकीय कार्यों के अंतर्गत प्रशासनिक कार्यप्रणाली, वित्तीय कार्य , सेवा एवं अवकाश नियम , एसीआर (ACR) और आईटीआर (ITR) जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण और तकनीकी बिंदुओं पर विस्तृत विवरण साझा करते हुए प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया।

 *कुशल निर्देशन में हुआ कार्यक्रम का संचालन* 

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दतिया के डीन डॉ. दीपक सिंह मरावी के कुशल और विशेषज्ञ मार्गदर्शन में इस संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव (सहायक प्राध्यापक, एनाटॉमी विभाग एवं नोडल अधिकारी, प्रशासनिक प्रशिक्षण) और डॉ. अंकिता गर्ग (सीनियर रेजिडेंट, डेंटिस्ट्री विभाग एवं सहायक नोडल अधिकारी, प्रशासनिक प्रशिक्षण) द्वारा किया गया।

 *वरिष्ठ अधिकारियों और प्राध्यापकों की रही गरिमामयी उपस्थिति*
 इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्षों, विभिन्न प्रभारों के नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के साथ-साथ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दमोह के डीन डॉ. अर्जुन सिंह, एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के अस्पताल अधीक्षक डॉ. सचिन सिंह यादव सहित महाविद्यालय के विभिन्न संकाय सदस्य और लिपिकीय कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और सक्रिय रूप से भाग लिया।

Comments