*भरतगढ़: सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय क्षेत्रीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता का आगाज*

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी *भरतगढ़ सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय क्षेत्रीय जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता का आगाज* 37 वीं क्षेत्रीय खेलकूद स्पर्धा में विभिन्न प्रांतों के प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम
*भरतगढ़ विद्या भारती द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय 37वीं क्षेत्रीय खेलकूद जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता का आयोजन 10 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भरतगढ़ दतिया में आयोजन होने जा रहा है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विभा मिश्रा (जिला शिक्षा अधिकारी दतिया), श्री राम कुमार जी व्यास (विभाग समन्वयक शिवपुरी विभाग) डॉ. जगदीश सिंह जी नामधारी,श्री परिचय जी मिश्रा (पूर्व छात्र प्रांत संयोजक छत्तीसगढ़),श्री संदीप जी बालोदिया (प्रतियोगिता सह प्रभारी) श्री पंचम सिंह जी कौरव (अध्यक्ष केशव बाल विकास समिति), श्री राघवेंद्र सिंह जी सेंगर (सचिव केशव बाल विकास समिति), श्री कपिल जी तांबे (प्राचार्य सरस्वती विद्या मंदिर भरतगढ़) मंचासीन रहे। क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समस्त मंचासीन रहे अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य श्री कपिल जी तांबे द्वारा कराया गया एवं समस्त अतिथियों का स्वागत किशोर भारती के प्रधानमंत्री भैया सुमित कुशवाहा,कन्या भारती की प्रधानमंत्री बहन रितिका राजा चौहान ,विद्यालय खेलमंत्री बहन चंचल पटवा एवं खेल शिक्षक संग्राम सिंह यादव द्वारा किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम की रूपरेखा श्री परिचय जी मिश्रा द्वारा रखी गई। मुख्य अतिथि श्रीमती विभा मिश्रा द्वारा खेलों के महत्व एवं उपलब्धियां पर प्रकाश डाला गया । 37 वीं क्षेत्रीय खेलकूद जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में अखिल भारतीय खिलाड़ी रितिका राजा चौहान द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई एवं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की घोषणा डॉक्टर जगदीश सिंह जी नामधारी द्वारा की गई तथा समस्त अतिथियों का आभार केशव बाल विकास समिति के सचिव श्री राघवेंद्र सिंह जी सेंगर द्वारा व्यक्त किया गया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश सिंह जी नामधारी द्वारा की गई। 37 वीं क्षेत्रीय खेलकूद (जूडो एवं कुराश) प्रतियोगिता के अवसर पर समिति के पदाधिकारी द्वारा समस्त अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस 37 वीं क्षेत्रीय खेलकुंड जूडो एवं कुराश प्रतियोगिता में महाकौशल प्रांत,मालवा प्रांत ,छत्तीसगढ़ प्रांत एवं मध्यभारत प्रांत के खिलाड़ी भैया बहन उपस्थित हुए । अंत में सामूहिक वंदे मातरम के पश्चात क्षेत्रीय प्रतियोगिता को प्रारंभ किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन श्री जगदीश जी कुशवाहा द्वारा किया गया।

Comments