*शिवपुरी पुलिस द्वारा पुलिस लाईन स्थित सामुदायिक भवन में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर*
खबर आपतक न्यूज इंडिया
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक
*शिवपुरी पुलिस द्वारा पुलिस लाईन स्थित सामुदायिक भवन में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, यह शिविर पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और उनके कल्याण को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया।*
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये जिले मे स्वास्थ परीक्षण शिविर का आयोजन कराया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर का औपचारिक शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि "दिन-रात कानून-व्यवस्था और जनता की सुरक्षा में मुस्तैद रहने वाले पुलिसकर्मियों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं।"
शिविर में बीआईएमआर हॉस्पिटल से इंटरवेंशनल रेडियोलोजिस्ट डॉ. राधेश्याम मीणा, न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. आकाश छारी, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. राम सेवक शर्मा एवं स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. स्निग्धा भारद्वाज की अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के दौरान निम्नलिखित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को दिया गया।
• सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण (General Medicine)
• रक्तचाप (Blood Pressure) और मधुमेह (Diabetes) की जांच
• हड्डी एवं जोड़ रोग (Orthopedics) परामर्श
• महिलाओं और बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य परामर्श
शिविर में आए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच के पश्चात चिकित्सकों द्वारा उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया। साथ ही, जरूरतमंदों को मौके पर ही निःशुल्क औषधियों (Medicines) का वितरण भी किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर सीएसपी शिवपुरी श्री सचिन कुमार धुर्वे, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, सूबेदार भानुप्रताप एवं पुलिस लाइन से पुलिस बल उपस्थित रहे, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Comments
Post a Comment