*दतिया छुआछूत के खिलाफ आवाज उठाने पर राहुल गांधी पर FIR अपमान करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं अशोक दांगी बगदा*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी के विरुद्ध FIR दर्ज किए जाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में सोमवार को किला चौक पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया एवं भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन के दौरान दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कड़ा विरोध जताया है उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित रूप से किए गए शुद्धिकरण को लेकर FIR दर्ज कराने के कई प्रयास किए गए लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर समाज में भेदभाव और अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले राहुल गांधी पर मुकदमा क्यों दर्ज किया गया उन्होंने कहा कि यह गंभीर विषय है कि अपराध और भेदभाव करने वालों को संरक्षण मिले तथा सामाजिक न्याय और समानता की आवाज उठाने वालों पर मुकदमे दर्ज किए जाएं क्या यही भाजपा की सबका साथ सबका सम्मान वाली राजनीति है बही जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा कहा कि राहुल गांधी लगातार संविधान सामाजिक न्याय,दलितों,वंचितों एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं लेकिन जब कोई नेता छुआछूत और भेदभाव जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल उठाता है और उसी पर FIR दर्ज कर दी जाती है तो यह लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की भावना के लिए चिंताजनक है उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट है वह छुआछूत,जातिगत भेदभाव और सामाजिक अपमान के खिलाफ अपनी आवाज लगातार बुलंद करती रहेगी अपमान करने वालों के बजाय सवाल उठाने वालों पर कार्रवाई करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है! कांग्रेस सवाल है अपमान करने वालों पर कार्रवाई कब होगी और सामाजिक न्याय की आवाज उठाने वालों पर मुकदमे कब बंद होंगे इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,सरनाम सिंह राजपूत, संतोष लिटोरिया,स्वामी शरण कुशवाहा,नाहर सिंह यादव, आनंद शर्मा,रामकुमार मोंगिया,आशीष तिवारी,बृजेंद्र व्यास,अनिल राज श्रीवास्तव, दीपेंद्र पुरोहित,मोहन कुशवाहा,स्वदेश अहिरवार, वासुदेव कमरिया,डॉ राकेश खरे,ऋषभ राजा गुर्जर,मुकेश यादव पार्षद,के पी यादव, अब्बास खान,विक्रम दांगी, काले खां,रामदास उत्साही, रामजी गौतम,उमर फारूक, जाकिर मंसूरी,देव गौतम,डॉ सुदामा जाटव जंडेल सिंह, सोनू राजा,हरकिशन कुशवाहा,मोहन स्वरूप श्रीवास्तव एवं जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे

Comments