*थाना बैराड पुलिस द्वारा करीब 3 लाख अवैध फटाखे जप्त किए।*

खबर आपतक न्यूज इंडिया 
शिवपुरी ब्यूरो महेंद्र खटीक 

*थाना बैराड पुलिस द्वारा अवैध रूप से पठाखे रखने की सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये आरोपी पूरन गुप्ता के कब्जे से बड़ी मात्रा में फटाखे कीमती करीब 3 लाख रुपये के जप्त किये गये एवं आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया गया।*

शिवपुरी /थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति संजीवनी क्लीनिक के पास पूरन गुप्ता नाम का व्यक्ति अपनी दुकान पर अवैध रूप से फटाखों को गोदाम में छिपाकर रखे हुये है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे जहां मुखविर के द्वारा बताये हुलिये के एक व्यक्ति बैठा दिखा जो अपनी दुकान (गोदाम) मे अवैध फटाखे रखे हुये जिसे फोर्स की मदद से घेरकर पकडा एवं नाम पता पूँछा तो अपना नाम पूरन गुप्ता पुत्र हरिशंकर गुप्ता उम्र 52 साल निवासी बार्ड क्र. 06 बैराड का होना बताया बाद आरोपी की दुकान की तलाश ली गई तो गोदाम रूपी दुकान मे अवैध रूप से फटाखे रखे हुये पाये गये इतनी मात्रा मे रखे हुये फटाखो के संबंध मे वैध लाईसेंस चाहा गया तो उसने अपने पास कोई बैध लाईसेंस न होना पाया गया बाद उक्त फटाखा सामग्री जिसमे एक काटून गत्ते का जिसमे 20 पैकिट आसमानी बजने वाले एवं 30 पैकिट रोल कैप के, एक काटून गत्ते का जिसमे 80 पैकिट चकरी के, एक काटून जिसमे 32 शोट के आसमानी फटाखे के 16 नग पैकिट, 06 कट्टे प्लास्टिक के सफेद रंग के प्रत्येक कट्टे मे फटाखे के 100-100 पैकिट कुल 600 पैकिट काडी वाले फटाखे, एक कटून जिसमे काडी वाले फटाखे के 50 पैकिट, एक काटून जिसमे 50 पैकिट प्रत्येक पैकिट मे 10 देशी फटाखे कुल 500 नग, 05 कट्टे प्लास्टिक के सफेद रंग के जिसमे छोटे हाथ से फैकने वाले फटाखे करीब 5000 नग, एक काटून जिसमे 10 पैकिट चकरी के प्रत्येक पैकिट मे 10-10 नग के कुल 100 नग व 30 पैकिट छोटे फटाखो के प्रत्येक पैकिट मे 05-05 नग कुल 150 नग। कुल जप्त सुदा सामग्री जिसकी कुल अनुमानित कीमती 3 लाख रूपये की करीब का होना पायी गई को समक्ष पंचान विधिवत् जप्त किया गया बाद आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 386/2026 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

जप्त मालः- फटाखे जिसकी लागत करीवन कीमती 300000/- रूपये।

इनकी रही भूमिका : निरी. सुरेश शर्मा, सउनि केदार सिंह, प्रआर.947 इकबाल अहमद, प्रआर 720 राहुल सिंह, आर 150 अतरसिंह रावत, आर. 875 ज्ञान सिंह, आर. 1074 वीरेन्द्र धाकड, आर 817 रविन्द्र धाकड, आर.660 लोकेन्द्र सिंह, आर 1157 धर्मेन्द्र रावत ।

Comments