खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
लाड़ली लक्ष्मी योजना भाजपा का चुनावी प्रलोभन था और अब सरकार योजना से पिंड छुड़ाना चाहती हैं- ग्राम जिगना में आयोजित आभार सभा में बोले दतिया विधायक घनश्याम सिंह,

दतिया। लाड़ली लक्ष्मी योजना महिलाओं के लिए भाजपा का चुनावी प्रलोभन था और इसमें वह सफल भी रहे।
अब भाजपा सरकार लाड़ली लक्ष्मी योजना से अपना पिंड छुड़ाना चाहती है इसलिए जांच के नाम पर और 60 वर्ष से अधिक उम्र होने पर योजना से महिलाओं के नाम काटे जा रहे हैं और नए नाम नहीं जोड़े जा रहे हैं। भाजपा झूठ बोलकर वोट लेने वाली गरीबों की विरोधी पार्टी हैं। यह बात दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने ग्राम जिगना हरिजन बस्ती में आयोजित आभार सभा को संबोधित कर उपस्थित जन समुदाय से कही। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर जनता का वोट हासिल करती है और जनता से किए हुए वादों को कभी पूरा नहीं करती।
भाजपा पूंजीपतियों की हितैषी है,खासकर अडानी-अंबानी पर ज्यादा मेहरबान हैं।
बाबा साहब को कांग्रेस ने संविधान बनाने की जिम्मेदारी दी थी-
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में देश को आजाद कराया और आजाद भारत की अंतरिम सरकार के प्रधानमंत्री जबाहर लाल नेहरू जी ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को भारत देश के लिए विश्व का सबसे अच्छा संविधान बनाने की जिम्मेदारी दी। कांग्रेस की मंशा थी समाज के शोषित और कमजोर वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए संविधान में उचित प्रावधान किए जाएं। संविधान में आरक्षण का प्रावधान किया गया।
आज उसी आरक्षण का लाभ लेकर दलित कमजोर वर्ग के लोग शिक्षित होकर बड़े बड़े पदों व अन्य नौकरियों तक पहुंचे हैं, समाज में छुआछूत नहीं है और यह सब कांग्रेस की ही देन है। भाजपा सरकार देश के संविधान को बदलना चाहती है, इसके लिए अटल बिहारी सरकार में संविधान समीक्षा आयोग गठित करने का प्रस्ताव बनाया गया था। हमें भारत देश के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना होगा और समाज को धर्म व जाति के नाम पर बांटने वाली पार्टियों को नकारना होगा।
उन्होंने दतिया उप चुनाव में ग्राम जिगना से कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाने के लिए ग्राम वासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन व संचालन संतोष अहिरवार ने किया। कार्यक्रम को बड़ौनी नगर ब्लॉक अध्यक्ष रवि यादव, पूर्व शहर ब्लॉक अध्यक्ष पुरोहित, जितेंद्र सिंह पठारी आदि ने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विधायक श्री सिंह ने आम जनता की समस्याएं भी सुनी एवं उनका उचित निराकरण की कार्रवाई की। ग्रामीणों रविदास सामुदायिक भवन की मांग की जिस पर विधायक श्री सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में विधायक श्री सिंह का फूल मालाएँ पहनाकर आत्मीय स्वागत सम्मान किया गया।
स्वागत करने वालों में रामदास अहिरवार, कमल अहिरवार, डब्बूराम प्रजापति, प्रकाश अहिरवार, दौलत अहिरवार, रमेश चंद्र अहिरवार, रवि अहिरवार, प्रदीप अहिरवार। विजय गौतम, मुकेश आदिवासी, मुन्ना लाल सेन, मैथली प्रजापति सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हैं। इस अवसर पर विधायक श्री सिंह के साथ प्रमुख रूप से केशव सिंह पटेल डांग करैरा, पूर्व जनपद अध्यक्ष अशोक दांगी, पूर्व शहर ब्लॉक अध्यक्ष दीपेंद्र पुरोहित, जितेंद्र सिंह पठारी, धर्मेंद्र सिंह परमार, केपी यादव नीरज शर्मा, राजू विदुआ, शिशुपाल सिंह बघेल, नीतू राजा बड़ौनी , जीतू राजा, रामू बैध एवं बन्दू राजा जिगना, मोहित राजा बुन्देला सलैया पंवार उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment