खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। चैतन्य दास हनुमान मंदिर में मंगलवार को दतिया प्रेस क्लब की सामान्य बैठक जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार, नए सदस्यों को सदस्यता, आगामी कार्यक्रमों के आयोजन और नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव रखे गए और महत्वपूर्ण निर्णय आगामी बैठक में लेने पर सहमति बनी।
सदस्यता नियमों के अनुसार ही मिलेगी
बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि नए सदस्यों को सदस्यता प्रेस क्लब के निर्धारित नियमों के अनुसार और पदाधिकारियों व सदस्यों की सहमति से ही दी जाएगी। कार्यकारी अध्यक्ष हरीश तिवारी ने सुझाव दिया कि सदस्यता देने से पहले संबंधित व्यक्ति के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाकर उसका परीक्षण किया जाए, ताकि संगठन की गरिमा और एकजुटता बनी रहे।
4 अक्टूबर को अगली बैठक
अध्यक्ष अशोक शर्मा ने घोषणा की कि प्रेस क्लब की अगली बैठक 4 अक्टूबर को होगी। इसमें नई कार्यकारिणी के गठन, चुनाव प्रक्रिया और नए सदस्यों को सदस्यता देने के संबंध में चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।
नए सदस्यों के लिए प्रस्ताव
बैठक में राजीव मिश्रा की ओर से प्रवीण सिंह परमार, पवन चतुर्वेदी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, शाहिद कुरैशी और सुरेंद्र ओझा सहित अन्य पत्रकार साथियों को प्रेस क्लब की सदस्यता देने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर आगामी बैठक में विचार किया जाएगा।
संगठन को सक्रिय बनाने पर जोर
बैठक में संगठन को सक्रिय बनाने, नियमित संवाद बनाए रखने और पत्रकार साथियों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
ये रहे उपस्थित----
बैठक में प्रेस क्लब जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा, राजीव मिश्रा, जगत शर्मा, नवल यादव, पवन चतुर्वेदी, विनोद कुशवाह, हरीश तिवारी, प्रदीप गोयल, राधावल्लभ मिश्रा, अरविंद सेन, भानु शर्मा, हनीफ खान, प्रवीण सिंह परमार, कृष्ण गोपाल गुप्ता सहित प्रेस क्लब के अन्य पदाधिकारी और पत्रकार साथी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment