बाल कलाकार शिवाय तिवारी (तबला वादक) विश्व रिकॉर्ड धारी जितेन्द्र गुरु ने किया सम्मानित !

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया जिला दतिया सह.संपादक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखान *बाल कलाकार शिवाय तिवारी (तबला वादक) व सोशल मीडिया क्रिएटर आशिक केवट को विश्व रिकॉर्ड धारी जितेन्द्र गुरु ने किया सम्मानित*
दतिया सरस्वती शिशु मंदिर मुडियन का कुआं दतिया के प्रतिभावान छात्र शिवाय तिवारी ने अशोकनगर में आयोजित प्रांतीय प्रतियोगिता की तबला वादन में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया व दतिया के युवा सोशल मीडिया क्रिएटर आशिक केवट को हाल मे ही मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा भोपाल में सम्मानित किया गया! आशिक लंबे समय से अपने डिजिटल कंटेंट के माध्यम से दतिया की ऐतिहासिक विरासत धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं कलाकारों की हौसला अफजाई करते हुए जितेंद्र गुरु ने कहा उभरते हुए कलाकारों का सम्मान करना हमारा दायित्व व कर्तव्य है जिससे कलाकारों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहे! इस मौके पर शिवाय के पिता श्री मनीष दरोगा जी व तूफान एक्सप्रेस के संपादक राम अग्रवाल जी मुख्य रूप से मौजूद रहे!

Comments