*दतिया सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय में बैठक, विधायक प्रदीप अग्रवाल रहे मौजूद*

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*दतिया।* भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय दतिया के मीटिंग हॉल में 7 अक्टूबर को सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आने वाली *सेवा ज्योति यात्रा* की व्यवस्थाओं के संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष  माधवेन्द्र सिंह परिहार* ने बैठक ली।

बैठक में प्रमुख रूप से सेंवढ़ा विधायक  प्रदीप अग्रवाल*, पूर्व जिला अध्यक्ष *गुरुदेव शरण गुप्त*, वरिष्ठ भाजपा नेता *डॉ. रामजी खरे, कौमल सिंह पबैया, प्रशांत ढेंगुला, शिवराज सिंह जाट, दयाल सिंह गुर्जर, अमरीश शर्मा, बद्री साहू, गोविन्द झनानी, बल्लन गुप्ता, ओ.पी. साहू, संघ प्रिय मित्रा, भानु तिवारी, अनमोल गोस्वामी, प्रशांत दांगी* के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के निमित्त जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

Comments