किडनी रोग से पीड़ित वरिष्ठ पत्रकार पंकज श्रीवास्तव का स्वास्थ्य हाल जानने घर पहुंचे विधायक घनश्याम सिंह

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया जिले के वरिष्ठ पत्रकार पंकज श्रीवास्तव के किडनी रोग से पीड़ित होने पर शुक्रवार को दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने उनके होलीपुरा स्थित निवास पर पहुंच कर पंकज श्रीवास्तव एवं उनके परिजनों से मुलाकात की तथा पंकज का स्वाथ्य हाल जाना। सिंह ने पंकज को भोपाल प्रवास के दौरान उनकी किडनी ट्रांसप्लांट के संबंध में मुख्यमंत्री मोहन यादव से हुई चर्चा तथा चल रही प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिस मेडिकल कॉलेज में किडनी ट्रांसप्लांट होगी वहां की अनुमति फाइल में समिट करनी हैं। विधायक घनश्याम सिंह ने सह्रदयता से पंकज एवं उनके परिजनों से पारिवारिक माहौल में सुख-दुख की चर्चा कर दतिया की पुरानी यादें ताजा की। 15 साल पहले मां ने किडनी डोनेट की थी अब बड़े भाई देंगे किडनी- पंकज की माताजी ने विधायक घनश्याम सिंह को चर्चा में बताया कि 15 साल पहले उन्होंने छोटे बेटे पंकज को किडनी रोग से पीड़ित होने पर अपनी एक किडनी डोनेट की थी,अब पंकज के बड़े भाई संजय अपनी एक किडनी छोटे भाई को डोनेट कर रहे हैं, वर्तमान समाज में परिवारों में बढ़ती कटुता के बीच पंकज के परिवार की यह पहल अनुकरणीय उदाहरण हैं। घनश्याम सिंह ने पत्रकार पंकज श्रीवास्तव के शीघ्र स्वास्थ्य होने तथा पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागृत करने में अपना योगदान निरंतर जारी रखने की कामना की।

Comments