गायत्री परिवार ने की नशा मुक्ति पर संगोष्ठी।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

जो करेगा नशा , होगी उसकी दुर्दशा -- डॉ.आलोक सोनी

गायत्री परिवार ने की नशा मुक्ति पर संगोष्ठी

दतिया ।  नशा नाश की जड़ है । जब नशे का नाश होगा , तभी देश का विकास होगा  । जो नशे से बचेगा , जीवन उसका अच्छा बनेगा । जीवन को कहो हां ,  नशे को कहो न ।  नशा को मिटाए , जीवन को अनमोल बनाएं‌ । जन -जन ने ठाना है , नशे को मिटाना है । जो करेगा नशा , होगी उसकी दुर्दशा ---  उक्त विचार गायत्री चेतना केंद्र दतिया के तत्वाधाम में नशा मुक्ति संगोष्ठी में मुख्य वक्ता की  आसंदी से अपना बीज  वक्तव्य  देते हुए अनेक इंटरनेशनल अवॉर्ड विनर शिक्षाविद डॉ. आलोक सोनी ने कही ।  संगोष्ठी में मुख्यअतिथि के रूप में संस्कृत विशेषज्ञ डॉ.रामेश्वर गुप्ता उपस्थित थे । अध्यक्षता राधा बल्लभ मिश्रा ने की । सारस्वत अतिथि के रूप में बाल कल्याण समिति सदस्य रामजी राय , समाजसेवी  अनिल भार्गव उपस्थित थे । कार्यक्रम संयोजक कमलकांत शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया ,संचालन गायत्री चेतना केंद्र के संचालक हरिहर समाधि यानी कि स्वागत भाषण डॉ रमेश गुप्ता ने प्रस्तुत किया इस अवसर पर अनूप गोस्वामी ने कहा - य़दि चाहो सुख चैन तो नशा से मुक्ति पाओ । समाज को विकृति से बचाने नशे से दूर रखें युवा पीढ़ी । मनीराम शर्मा ने कहा - नशा बिगाड़े स्वास्थ खौ, जीवन होय खराब तो वही हरिकृष्ण हरि ने कहां -- ऐसो कैसो जीवन जी रए ,व्हीस्की पीके नाली में गिर रये । बीपी सैन ने कहा -- बन्द नहीं सरकार हौन देहै, आग लगानी दारू में । सुन्दरलाल श्रीवास्तव ने कहा --
घूंस लेता है सिपाही कौन रोकेगा। नौ जवानों जग जाओ, आँखे प्रशासन से मिलाओ।
पूरन चंद्र शर्मा ने कहा --
नशा नाश की जड़ है। जासे
मात पिता की इज्जत जाती। 
मैथिलीशरण मिश्रा ने कहा -
नशा मुक्त अभियान की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित किया जाये।
राघवेन्द्र परिहार ने कहा --
रहियो रहियो होशियर, नशा से सजौ है बाजार।  कमलकांत शर्मा ने कहा - नशा करना है तो सत्कर्मों का करो ताकि सद्गति प्राप्त हो सके । अनिल भार्गव ने कहा - सुख चाहो संसार मे तो छोड़ो चीजें चार। चोरी, चुगली, वारुणी और पराई नार। डॉ आरपी गुप्त ने कहा --
विद्या बिनु विवेक उपजाए
सिद्धांत, व्यवहार ।   इस अवसर पर डॉ.मुकेश यादव , बृजमोहन झा उपस्थित रहे । आभार नरेश समाधियां ने व्यक्त किया

Comments