KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
फरियादी कुश पुत्र हाकिम सिंह गुर्जर निवासी जैतपुरा थाना धीरपुरा दतिया ने रिपोर्ट किया कि घटना दिनांक 13.01.26 सुबह 09.35 बजे झांसी बाईपास रोड पर महिन्द्रा एजेन्सी के पास के पास आरोपीगण अंशुल परिहार, केपी परिहार, मलखान परिहार, 03 अज्ञात के द्वारा पुरानी रंजीश के चलते जान से मारने की नियत से गोली मारी जो रामपाल पुत्र लाखन सिंह गुर्जर निवासी जैतपुरा धीरपुरा दतिया के सिर मे लगी जिससे राम पाल की मृत्यु हो गयी । प्रकरण में स्वतंत्र साक्षी गण के कथन एवं माननीय न्यायालय में दिए गए कथनों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में 3 अज्ञात आरोपीगण की पहचान अजय रावत, साहिल परिहार, सुरेंद्र परिहार के रूप में हुई।
*पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के कुशल मार्गदर्शन में चलाये जा रहे फरार आरोपियो की घरपकड अभियान मे दिनांक 01.02.26 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना कोतवाली दतिया के अप.क्र.- 19/26 धारा 103(1),296(बी),3(5) बीएनएस ईजाफा धारा 25,27 आर्म्स एक्ट मे फरार आरोपी अजय पुत्र भरत सिंह रावत उम्र 22 साल निवासी ग्राम मडोर थाना बडोनी जिला दतिया हाल दीदार कालोनी डबरा जिला ग्वालियर को दिनारा रोड रेलवे पुल के नीचे जाते देखा है । तत्काल दबिश देकर नही पकडा गया तो फरार हो सकता है । गठित टीम द्वारा बहुत ही सावधानी पूर्वक मुखबिर के द्वारा बताये स्थान मे दबिश दी गयी आरोपी को टीम के द्वारा घेर कर दिनारा रोड रेलवे पुल के नीचे से पकडा गया व आरोपी के बताये अनुसार घटना मे प्रयुक्त एक काले रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाईकिल को जप्त किया गया। बाद आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जी जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया ।
*सराहनीय कार्यवाही-* उपरोक्त कार्यवाही मे निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया, उनि अंशुल अरोरा ,उप निरीक्षक विवेक राय, आर. भरत रावत , आर 368 अरविन्द रावत,आर 298 रविन्द्र यादव, आर बब्बू राजा गुर्जर, आर. रवि यादव की सराहनीय भूमिका रही ।
Comments
Post a Comment