भाजपा कार्यालय पर बजट जिला सम्मेलन हुआ संपन्न।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*भाजपा कार्यालय पर बजट जिला सम्मेलन हुआ संपन्न*
 
*केंद्र सरकार का बजट आमजन के लिए लाभकारी है -संघमित्रा अहिरवार*

रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर बजट जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से बजट जिला संयोजक महामंत्री श्रीमती संघमित्रा अहिरवार भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी जिला उपाध्यक्ष गिन्नी राजा जिला उपाध्यक्ष राजेश दातरे जिला उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश यादव जिला उपाध्यक्ष बंटी राजपूत जिला उपाध्यक्ष भज्जू राय बजट मीडिया प्रभारी प्रदीप गुर्जर बजट सोशल मीडिया प्रभारी कपिल अहिरवार मंच पर मौजूद रहे मंच पर विराजमान अतिथियों ने बजट सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता और संत रविदास जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर सम्मेलन का शुभारंभ किया मंच पर विराजमान अतिथियों का मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्रीयों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया इसके पश्चात एलईडी स्क्रीन के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन के द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए बजट को कार्यकर्ताओं के साथ सुना केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आज बजट में व्यापारी युवा मातृशक्ति सहित अंतिम छोर के व्यक्तियों के लाभ का बजट प्रस्तुत किया गया बजट सुनने के पश्चात बजट जिला संयोजक श्रीमती संघमित्रा अहिरवार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अंतिम छोर व्यक्तियों की चिंता करते हुए काम कर रही है शिक्षा सड़क स्वास्थ्य ग्रामीण और नगरों के विकास के लिए निरंतर नई-नई योजनाएं लाकर देश के कोने-कोने तक विकास करके भारत को मजबूत बनाने में लगी हुई है बजट सम्मेलन आज जिला का संपन्न हो गया है इसके पश्चात 2 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक विधानसभा और मंडलो बजट सम्मेलन का किया जाएगा जिसमें जिले से बनाए गए प्रभारी और मंडल अध्यक्ष मंडलों पर केंद्र सरकार के द्वारा आमजन के लिए लाभकारी बजट को मंडल मंडल में निवासरत नागरिकों को एलईडी के माध्यम से सुनाएंगे और जानकारी देंगे सम्मेलन का संचालन भाजपा जिला मंत्री अतुल भूरे चौधरी के द्वारा किया गया बजट सम्मेलन का आभार जिला उपाध्यक्ष राजेश दातरे के द्वारा किया गया इस मौके पर जन भागीदारी अध्यक्ष पंकज शुक्ला भाजपा नेता रामदास झस्या गोविंद ज्ञानानी प्रवीण पाठक पुष्पेंद्र रावत पूर्व जनपद अध्यक्ष सतीश यादव जिला पंचायत सदस्य जीतू कमरिया पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विनय यादव पूर्व जिला मंत्री क्रांति राय मंडल अध्यक्ष पुनीत टिलवानी मंडल अध्यक्ष डॉ राजू त्यागी मंडल अध्यक्ष पवन पहारिया मंडल अध्यक्ष कुलदीप यादव मंडल अध्यक्ष हरिराम पाल मंडल अध्यक्ष धीरज पाराशर मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह यादव मंडल अध्यक्ष अरविंद दांगी मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा मंडल अध्यक्ष शुभम धाकड़ मंडल अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे

Comments