थाना करैरा पुलिस को नशे के खिलाफ मिली बड़ी कामयाबी दो अगल अलग स्थानों से स्मैक पकड़ी कीमत 7,70000 रुपये।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
प्रधान संपादक साहिल खान 

थाना करैरा पुलिस द्वारा नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ कार्यवाही करते हुये, अवैध मादक पदार्थ स्मैक 20.43 ग्राम कीमती 4,00000 रुपये के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।

थाना प्रभारी करैरा एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 16.04.26 को जरिये मुखविर की सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिरसौद का अतुल लोधी गल्ला मण्डी करैरा में पीछे टीन सेड के नीचे सीडियों पर स्मैक रखकर बेचने के लिये बैठा हुआ है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान गल्ला मण्डी करैरा में पीछे टीन सेड के नीचे सीडियो के पास पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति दिखा जो पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो अपना अतुल पुत्र राधेलाल लोधी उम्र 20 साल निवासी सिरसौद थाना अमोला जिला शिवपुरी का होना बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 20.43 ग्राम स्मैक पाउडर एवं एक इलैक्ट्रिक तोल कांटा मिला आरोपी का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 258/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से स्मैक के स्त्रोत के संबध मे विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपी ने दयाल सिंह रावत नि० फूलपुर थाना सीहोर से बैचने के लिये लेकर आना बताया आरोपी से पूछताछ जारी है। सराहनीय भूमिका -थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, उनि पुष्पेन्द्र सिंह चाहन, उनि राज कुमार सिंह चाहर, सउनि चरन सिंह, प्रआर0 राजेश शर्मा, आर0 338 हरेन्द्र सिंह गुर्जर, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर० 121 नीरज सिहं, आर0 मधुर श्रीवास्तव, आर. सुरेन्द्र रावत, आर. राधेश्याम जादौन, आर चालक रामअवतार गुर्जर थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।


थाना करैरा पुलिस द्वारा अबैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये स्मैक 17.50 ग्राम कीमती 3,70,000 रुपये के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।


थाना प्रभारी करैरा एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार  अबैध मादक पदार्थों के खिलाफ  दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 16.04.26 को  मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि बसूली उर्फ सौरभ पुत्र श्रीराम यादव उम्र 25 साल नि0 ग्राम कारोठा हाल नि० शम्भू दयाल कालोनी मण्डी के पास का मुंगाबली तिराहे के पास बनी यात्री प्रतिक्षालय मे बैठ कर स्मैक विक्रय करने के लिये किसी के इंतजार कर रहा है। उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान मुंगाबली तिराहे के पास बनी यात्री प्रतिक्षालय पर पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति दिखा जो पुलिस को आता देख भागने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो अपना नाम बसूली उर्फ सौरभ पुत्र श्रीराम यादव उम्र 25 साल नि0 ग्राम कारोठा हाल नि० शम्भू दयाल कालोनी मण्डी के पास होना बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 17.50 ग्राम स्मैक पाउडर एवं एक इलैक्ट्रिक तोल कांटा मिला आरोपी से स्मैक रखने का लाईसेंस चाहा तो नही होना बताया आरोपी का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 259/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से स्मैक के स्त्रोत के संबध मे विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपी ने दयाल सिंह रावत नि० फूलपुर थाना सीहोर से बैचने के लिये लेकर आना बताया आरोपी से पूछताछ जारी है।

सराहनीय भूमिका -थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, सउनि बृजराज यादव, सउनि चरन सिंह, प्रआर० वीरेन्द्र सिंह, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर0 121 नीरज सिहं, आर0 मधुर श्रीवास्तव, आर चालक रामअवतार गुर्जर थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

Comments