दतिया सेंवढा में बनेगा 5 करोड़ की लागत से स्टेडियम।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

इंतजार खत्म.. जल्द बनेगा सेंवढा नगर में 5 करोड़ 10 लाख लागत से खेल स्टेडियम
 प्रदीप अग्रवाल विधायक

दतिया सेंवढा विधायक प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2023 -24 में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदत्त 15 करोड़ राशि में से 5 करोड़ का लागत का स्टेडियम स्वीकृत किया था जो तकनीकी स्वीकृतियों के चक्कर में अभी तक पेंडिंग था । मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश क्रमांक Syw/11/0011/2026-sec-1-09(syw) भोपाल दिनांक 31/03/2026 से सेंवढा जिला दतिया में मल्टीपरपज इनडोर स्टेडियम निर्माण कार्य हेतु स्थाई वित्तीय समिति द्वारा 5 करोड़ 10 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है , स्वीकृति से  बहु प्रतीक्षित इनडोर स्टेडियम का इंतजार खत्म हुआ, अब जल्द ही इसके टेंडर होंगे सेवड़ा नगर में बाईपास पर आवंटित भूमि पर यह सुंदर स्टेडियम जल्द ही नगर के युवाओं को समर्पित होगा,  इस स्टेडियम में आउटसोर्स पर कर्मचारी भी नियुक्त किए जाएंगे अर्थात स्टेडियम से युवाओं को खेलने की सुविधा होगी साथ ही रोजगार के अवसर भी मिलेंगे । स्टेडियम की स्वीकृति पर विधायक प्रदीप अग्रवाल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव जी का आभार व्यक्त किया है ।

Comments