KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
शिक्षा के नाम पर शोषण नहीं होने देंगे — प्रशासन की सख्त कार्रवाई।
दतिया कुछ दिनों से शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर दबाव बनाकर निर्धारित दुकानों से महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की।
कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर एडीएम एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न बुक स्टॉल्स पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किताबों पर अंकित MRP, बिक्री पर दिए जा रहे बिल, तथा पुस्तकों के प्रकाशन की गुणवत्ता एवं मान्यता की जांच की गई।
कार्रवाई के माध्यम से यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जबरन बिक्री या अनियमितता शिक्षा क्षेत्र में न हो।
प्रशासन का स्पष्ट संदेश है — अभिभावकों के हितों से समझौता नहीं होगा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।
Comments
Post a Comment