दतिया ओलावृष्टि से नष्ट फसल का शीघ्र मुआवजा व किसानों की समस्याओं के लिए धरना।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव

ओलावृष्टि से नष्ट फसल का शीघ्र मुआवजा दिलाने 8 अप्रैल को सेंवढ़ा बस स्टैंड पर धरना देगी कांग्रेस 

दतिया घनश्याम सिंह, पूर्व विधायक  ने ओला प्रभावित ग्राम रूहेरा, किताना, नीमडांडा सहित कई गांवों में खेतों पर जाकर देखा नुकसान 
दतिया। सेंवढ़ा क्षेत्र के ग्रामों में ओलावृष्टि से गेहूं की फसलों में हुए व्यापक नुकसान का जल्द मुआबजा देने की मांग को लेकर 8 अप्रैल को सेंवढ़ा बस स्टैंड पर धरना दिया जाएगा। यह बात सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कही। 
श्री सिंह ने सोमवार को सेंवढ़ा के सुदूर ग्राम किटाना,रूहेरा सहित नीमडांडा,भीकमपुरा, कसेरुआ,मेवली,संजयपुरा, बिजोरा, अमरा एवं बघावली में किसानों के खेतों पर जाकर फसलों में हुए नुकसान को देखा तथा पीड़ित किसानों से चर्चा में कही। 
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कई वर्षों से ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा नहीं दे रही हैं, सरकार पटवारियों पर दबाव बनाकर कम नुकसान की रिपोर्ट तैयार करा लेती हैं। कांग्रेस पार्टी  किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। रविवार को उन्होंने ग्राम अटरा, बस्तूरी,दावनी, नहला और जोरीताल आदि गांव में किसानों के खेतों में जाकर  ओलावृष्टि से गेहूं की फसलों में नुकसान को दिखा तथा किसानों से चर्चा की थी। 
 इस अवसर पर श्री सिंह के साथ सेंवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देशराज कुशवाहा,दशरथ पटेल,हरिमोहन गुर्जर, राजेंद्र नोनेरिया,उधम सिंह नागिल, जितेंद्र सिंह परमार, बुद्ध सिंह परमार, यश राजा धीरपुरा, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, शिशुपाल सिंह नरवरिया, डॉ रनवीर कुशवाहा, राजा चौहान,
तहसीलदार सिंह, हरपाल त्यागी, श्रीराम बाथम सरपंच मेवली, राकेश सिंह जादोन, करू सिंह जादोन, जय सिंह जादोन, लम्बरदार सिंह परिहार आदि साथ रहे।
8 अप्रैल को सेंवढ़ा बस स्टैंड पर कांग्रेस का धरना-
सेंवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देशराज कुशवाहा ने बताया कि  सेंवढ़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे से बस स्टैंड सेंवढ़ा पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह जी के नेतृत्व में ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का किसानों को जल्द मुआबजा दिलाने की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा।


दतिया ब्रेकिंग। ओलावृष्टि से सेवड़ा क्षेत्र में फसलें तबाह, मुआवजे की मांग तेज : किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने प्रशासनिक टीम के साथ किया नष्ट फसलों का निरीक्षण* 

दतिया। सेवड़ा क्षेत्र के अधिकांश गांवों में विगत दिवस हुई भीषण ओलावृष्टि ने किसानों की खड़ी फसलों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा से अन्नदाता किसानों के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई किसानों के घरों में इसी माह शादी-विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिसके लिए उन्हें आर्थिक संसाधनों की आवश्यकता थी, लेकिन फसल नष्ट होने से उनकी उम्मीदें टूट गई हैं। किसानों की निगाहें अब जिला प्रशासन की राहत सहायता पर टिकी हुई हैं। इसी बीच जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों—सिरसा, रानियांपुरा और देपुरा—का दौरा कर फसलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भी फसल नुकसान को लगभग 100 प्रतिशत माना है। तहसीलदार राजेंद्र जाटव एवं अन्य प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। किसान कांग्रेस ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कर मुआवजा राशि वितरित करने की मांग की है। देवेंद्र यादव ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर मुआवजा नहीं दिया गया, तो किसान कांग्रेस तहसील का घेराव कर आंदोलन करने को बाध्य होगी।



Comments