दतिया शिक्षकों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया के साथ प्रदेश के प्रत्येक जिले में साथियों ने उत्साह के साथ जिला स्तरीय प्रदर्शन में शामिल होकर शासन को अपनी मंशा बता दी है विश्वास है शासन शीघ्र ही कोई निर्णय लें, हम सभी को अपनी उर्जा एवं उत्साह में कमी नहीं लाने देना, अभी भी अनेक साथी घरों में बैठे हैं उनसे विकासखंड स्तरीय प्रदर्शन के पूर्व हम सब व्यक्तिगत या फोन से संपर्क करें जिससे वे सब भी आगामी आन्दोलनों में अपनी उपस्थिति दे सकें।*
      *कल साथियों ने बताया कि कुछ साथी यह कहकर नहीं आये कि "हमें क्या परीक्षा देना है? यह तो 1-8 को पढाने वालों की है, अरे भैया भले ही आपकी परीक्षा न हो पर वरिष्ठता के लिए तो आप साथ दे सकते हैं,क्या आप इतने स्वार्थी हो गये कि जो साथी अपके साथ वर्षों से सेवा में है(1-8 पढाने वाले साथी ) क्या उनका सहयोग नहीं करेंगे? चिंतन अवश्य करियेगा।

          *कल प्रदेश के लिए दतिया का बहुत ही शानदार उदाहरण देखने को मिला सेवा निवृत्त आदरणीय श्री राघवेन्द्र सिंह परिहार जी   हम सबके संघर्ष में उपस्थित रहकर सहयोग कियइसी प्रकार आदरणीय सनद प्रोहित जी , अशोक शुक्ला जी, कुंज बिहारी गोस्वामी जी पूरे समय शिक्षकों के साथ रहें एवं उत्साह वर्धन किया  आदरणीय सभी का हृदय की अनंत गहराईयों से आत्मीय आभार, आपका सहयोग हम सबको नियुक्ति दिनांक से मिलता आ रहा आप हमेशा हम सबका उत्साहवर्धन करते हैं।
         *एक ओर बात संयुक्त मोर्चा में शामिल संगठनों के अतिरिक्त जो भी शिक्षकों के संगठन नैतिक समर्थन की बात कर रहे हैं उनसे विनम्र आग्रह है कि नैतिक की अपेक्षा आप हम सबके साथ सड़कों पर आये वाट्स ऐप/ फेसबुक का साथ तो आप हमेशा देते हैं।*
           *पुनः कल के जिला स्तर के ऐतिहासिक प्रदर्शन हेतु आप सभी का आत्मीय आभार, ऐसा ही सहयोग हमेशा रहे निश्चित ही सफलता कदम चूमेगी।

Comments