गाँव की बेटी बनी अफसर, दतिया कलेक्टर ने किया सम्मानित ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। भांडेर विधानसभा के छोटे से गांव दुरसड़ा में किसान के घर जन्मी साधना दांगी ने डिफेंस में ऑडिटर के पद पर चयनित होकर पूरे गांव एवं जिले का नाम किया है, इस अवसर पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता का लगा हुआ है। साधना दांगी के पिता कमलेश दांगी का कहना है कि यह पल हमारे लिए बड़ा ही भावुक पल है और बेटी ने जो कारनामा किया है उससे हमारे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। मुझे बहुत गर्व है कि मेरी बेटी को दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े जी ने सम्मानित किया। जैसे कि सबको पता है कलेक्टर साहब खुद नवोदय के छात्र रहे हैं और मेरी बेटी का भी भविष्य नवोदय विद्यालय ने ही तय किया है।

Comments