स्व.श्री शिवम गोस्वामी जी के शिष्यों द्वारा दी गई सुंदर प्रस्तुतियां ही सच्ची श्रद्धांजलि।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

स्व.श्री शिवम गोस्वामी जी के शिष्यों द्वारा दी गई सुंदर प्रस्तुतियां ही सच्ची श्रद्धांजलि- अरुणादित्य देव 

स्व.शिवम गोस्वामी जी की प्रथम पुण्य स्मृति स्वरांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन
दतिया। दतिया शहर के नवोदित गायक स्व.शिवम गोस्वामी जी की प्रथम पुण्य स्मृति पर संगीतमयी श्रद्धांजलि कार्यक्रम स्वरांजलि का आयोजन श्री बिहारी जी मंदिर में शिवम गोस्वामी मित्र मंडल द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े शामिल हुए अध्यक्षता दतिया महाराजा अरुणादित्य देव की। 
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने स्व.शिवम गोस्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। इस अवसर पर स्व.शिवम गोस्वामी के शिष्यों ने गीतों के माध्यम से सुंदर प्रस्तुतियां देकर स्व.शिवम गोस्वामी की स्मृतियों को ताजा किया। 
इस अवसर पर कलेक्टर श्री वानखड़े ने स्व.शिवम गोस्वामी जी को भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। महाराजा अरुणादित्य देव ने कहा कि स्व.शिवम गोस्वामी जी ने अल्प समय में संगीत के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई थी,आज उनके शिष्यों ने भी संगीत के माध्यम से जो सुंदर प्रस्तुतियां दी है, वह उनकी ओर से सच्ची श्रद्धांजलि हैं। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक समीर भाले राव को कलेक्टर श्री वानखड़े द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 
वरिष्ठ पत्रकार रविठाकुर, सुप्रसिद्ध गायक पंडित नीरज नयन शास्त्री,मंदिर के पुजारी नमन गोस्वामी, पुनीत टिलवानी, पत्रकार संजय तिवारी, पत्रकार नयन गोस्वामी, कपिल मुड़िया,मनिंदर सिंह, प्रशांत दांगी,जितेंद्र सिंह पठारी, यश राजा धीरपुरा आदि सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Comments