दतिया महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया। शहर के राजगढ़ क्षेत्र में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना बीएसएनएल ऑफिस के पास देर रात की बताई जा रही है। मृतका की पहचान खुशबू यादव के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि महिला का पति मुंबई में रहता है, जबकि वह अपने दो बच्चों के साथ रिश्तेदार के यहां रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल परिजन कमरे का ताला खुलने और आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Comments