KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाएं एवं समाज को दें सकारात्मक संदेश - कलेक्टर दतिया,
दतिया 06 अप्रैल 2026/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज सोमवार को जिला चिकित्सालय दतिया में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के मुख्य आतिथ्य में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत बेटी जन्मोत्सव किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नवजात बालिकाओं की माताओं को बेटी जन्मोत्सव किट भेंट कर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिका जन्म को बढ़ावा देना और लिंगानुपात में सुधार लाना रहा।
इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत हमारा उद्देश्य बालिकाओं के जन्म और शिक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने माताओं को बेटी जन्मोंत्सव किट भेंट करते हुए कहा कि यह किट नवजात बालिकाओं के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी होगी। उन्होंने कहा कि बेटी का जन्म एक खुशी का अवसर है, इसे उत्सव के रूप में मनाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अक्षय सिविल सर्जन डॉ के सी राठौर जिला कार्यक्रम अधिकारी अरबिन्द उपाध्याय, प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ अजय सिंह, विभागध्यक्षा डॉ श्रीमती श्वेता ने नवजात बालिकाओं की माताओं को नवजात शिशु के लालन-पालन एवं स्वास्थ्य देखाभाल के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग दतिया के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment