KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया में नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली खिलाड़ी बेटियो का हुआ सम्मान।।
नारी शक्ति ने हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता सिद्दकी - संध्या त्रिपाठी ,
दतिया महिला बाल विकास अधिकारी अरविंद उपाध्याय के दिशा निर्देशन में एवं जिला खेल अधिकारी अरविंद सिंह राणा के मार्गदर्शन में जिले में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने एवं महिलाओं के योगदान* को सम्मानित करने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्र 2 पीतांबरा पीठ दतिया पर एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में खेल एवं समाज सेवा के क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर *समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित* किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती संध्या त्रिपाठी जी उपस्थित रही कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती आकांक्षा रावत ने की जबकि विशेष अतिथि श्रीमती मीना श्रीवास्तव उपाध्यक्ष बेटी क्लब दतिया ने चयनित नारी शक्ति को शॉल एवं प्रशस्ति पत्र *प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी सम्मानित बेटियो और महिलाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि *महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं और अपने* परिश्रम, समर्पण एवं प्रतिभा से समाज और प्रदेश का नाम *गौरवान्वित कर रही हैं। मुख्य अतिथि संध्या त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि* “नारी सशक्तिकरण केवल एक अभियान नहीं, *बल्कि समाज के समग्र विकास का आधार है। जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज और राष्ट्र सशक्त होगा।” *उन्होंने यह भी कहा कि आज की महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, सामाजिक कार्य, खेलों एवं अन्य अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही हैं, *जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही आकांक्षा रावत ने कहा कि प्रदेश शासन* के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन *अभियान 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है।* इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों, जागरूकता गतिविधियों एवं *सम्मान समारोह का आयोजनों के मध्यम से बेटियो और महिलाओं को प्रोत्साहित* किया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनें और समाज के विकास में *अपनी भूमिका और अधिक सशक्त रूप से निभा सकें,कार्यक्रम के दौरान* नैंसी सोनी बेस्टजोन हाकी अंकिता यादव हॉकी और खो-खो बेस्ट जोन प्रतियोगिता माला राय वॉलीबॉल भक्ति पाठक हर्षिता शर्मा महिमा कराते नेशनल खिलाड़ी तमन्ना यादव कबड्डी प्रिंसी पटवा पिट्टू खेलो एमपी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भागीदारी एवं समाज सेवा के क्षेत्र में संध्या त्रिपाठी मीना श्रीवास्तव और शिक्षा के क्षेत्र में आकांक्षा रावत और राखी अडजरिया को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का सफल संचालक खेल विभाग के युवा समन्वयक संजय रावत ने किया आभार व्यक्त महिला बाल विकास विभाग के लेखाकार हेमंत नामदेव ने व्यक्त किया इस अवसर पर पूर्व परियोजना अधिकारी अशोक श्रीवास्तव प्रीतम यादव भारती गुप्ता दीपा पांडे प्रियंका चौधरी राजेंद्र तोमर अर्चना शुक्ला नीतू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment