KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया सर्वजातीय सामूहिक कन्या विवाह सबसे पुनीत कार्य- अरुणादित्य देव
मोटल होटल में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह में शामिल हुए दतिया महाराजा
दतिया। सर्व जातीय कन्या विवाह का आयोजन करना बहुत पुनीत कार्य हैं, ऐसे कार्यों के लिए समाज को आगे बढ़कर प्रोत्साहित एवं सहयोग करना चाहिए। यह विचार दतिया महाराजा अरुणादित्य देव ने गुरुवार को मोटल होटल में समाजसेवी दीपक सचदेवा द्वारा आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में भाग लेकर एवं नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित गणमान्य नागरिकों से चर्चा में व्यक्त किए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ आरपी नीखरा, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष धर्मदास भंवानी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम बुन्देला, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार रवि ठाकुर, डॉ महेंद्र चउदा, दीपू गन्धी, अनिल सोनी, प्रदीप काले, नितिन गुगोरिया, लवी बाजबा, विजय बुन्देला, अखलेश दांतरे, भूपेंद्र चउदा, मोहन अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू त्यागी, पत्रकार शैलेंद्र सिंह बुन्देला आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment