KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव दतिया कलेक्टर ने मंगलवार को पचमढ़ी में 12 अप्रैल से 16 अप्रैल
तक आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस एडवेंचर शिविर में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को
प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर वानखड़े ने सभी प्रतिभागी
छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की
कामना की। साथ ही, शिविर से जुड़े समस्त स्टाफ को उनके समर्पण, मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट
सहयोग के लिए सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान सीईओ जिला
पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment