जन समस्या निवारण शिविर में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सुनी लोगो की समस्याएं।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया जन समस्या निवारण शिविर में माई कृपा पहुंचे सैकड़ों लोग पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश दतिया मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा  रविवार को दतिया दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने अपने निवास पर जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया शिविर में दतिया शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला पुरुष और युवा पहुंचे लोगों ने आवेदन प्रस्तुत कर अपनी विभिन्न समस्याएं पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष रखीं पूर्व मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा  ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल समस्याओं का निराकरण करने को कहा और समस्याओं का शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments