दतिया किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव कपड़े उतार कर किया विरोध प्रदर्शन।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव  कपड़े उतार कर किया विरोध प्रदर्शन, 

दतिया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस कार्यकताओं ने कपड़े उतार कर विरोध प्रदर्शन किया एवं ज्ञापन दिया । 

 ओलावृष्टि तेज हवा,बारिश से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई तथा किसानों के खेतों में बारिश का पानी भर गया जिससे खड़ी फसल सड़ गई गेहूं की सड़ चुकी फसल को लेकर कलेक्टर कार्यालय घेराव में पहुंचे और जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कुर्ता,एवं शर्ट उतार कर विरोध प्रदर्शन किया एवं महामहिम राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा प्रदेष की सत्तारूढ भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज अन्नदाता किसान काफी परेशानियों से जुझ रहा है किसानो के गेहूं खरीदी उपार्जन की तारीखे वार वार बढ़ाई जा रही है पहले 23 मार्च फिर 1अप्रैल 10 अप्रैल,15 अप्रैल की गई है,जिससे किसानो में भारी आक्रोश निर्मित हो गया है प्रदेश में किसानो का गेहूं उपार्जन का इन्तजार खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है,किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा प्रदेश सरकार ने सरकारी संस्थाओं से किसानो का ऋण वसूली की अंतिम तिथी 31 मार्च निर्धारित की थी सरकार को कुप्रबंधन के कारण लगभग 50 प्रतिशत किसान डिफाल्टर हो गए है तथा किसानो के कृषि उपज मण्डी में अपनी गेहूं की उपज 2000 से 2200 रूपये की ओन पोने दामों में मजबूरी से बेचने को विवश होना पड रहा है जव कि पड़ोसी राज्य राजस्थान में 16 मार्च से गेहूं उपार्जन किया जा रहा है।


इसी अवसर पर घेराव करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा, किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,पूर्व कांग्रेस कांग्रेस रामकिंकर,शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अजय शुक्ला, सुरेश झा,स्वामी शरण कुशवाहा,महिपाल सिंह गुर्जर
,रामदास उत्साही,जसवंत बघेल,पुष्पराज,राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव,रामकुमार मोंगिया,,अभिषेक तिवारी,अनिल राज श्रीवास्तव,,संतोष पाल,मोहन स्वरुप श्रीवास्तव,अमरीश बाल्मीकि आदि  प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!


Comments