KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, एक की मौत, जिला चिकित्सालय में हुआ पोस्टमार्टम।
दतिया। चिरूला थाना क्षेत्र अंतर्गत आस्था ढाबे के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में भागवत पुत्र बृजलाल वंशकार निवासी ग्राम फुलरा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें हाईवे एम्बुलेंस 1033 की मदद से जिला चिकित्सालय दतिया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। मृतक का पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा।
Comments
Post a Comment