अवैध संबंधों में प्रेमी पर दबाव बनाने हेतु 1000 किलोमीटर दूर से आई महिला की हत्या करने वाले को 48 घंटे मै पकड़ा।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया अवैध संबंधों में प्रेमी पर दबाव बनाने हेतु 1000 किलोमीटर दूर से आई महिला की हत्या करने वाले आरोपी को थाना पंडोखर पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे तथा एसडीओपी भांडेर पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में थाना पंडोखर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त कर हत्या के आरोपी को मात्र 48 घंटे में गिरफ्तार किया गया।
*घटना का विवरण*
आरोपी वंटी दोहरे निवासी मैथाना पाली, इंदरगढ़, जिला दतिया, सूरत (गुजरात) की एक फैक्ट्री में कार्य करता था, जहां उसकी पहचान मृतिका अंजली (परिवर्तित नाम) निवासी जौनपुर, उत्तरप्रदेश से हुई। दोनों के बीच निकट संबंध स्थापित हो गए। आरोपी पूर्व से विवाहित था, जबकि मृतिका भी दो बच्चों की मां थी और अपने पति से अलग रह रही थी।
समय के साथ मृतिका आरोपी पर शादी का दबाव बनाने लगी तथा उसकी पत्नी को छोड़कर साथ रहने की बात कहने लगी। आरोपी द्वारा संपर्क बंद करने पर मृतिका ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर आरोपी की पत्नी को अश्लील संदेश एवं धमकियां भेजना शुरू कर दिया, जिसकी रिपोर्ट थाना भांडेर में दर्ज कराई गई थी।
दिनांक 23.05.2026 को मृतिका सूरत से दतिया पहुंची और जानकारी मिलने पर पंडोखर में आरोपी से मिली। आरोपी उसे बातचीत के बहाने पुहज नदी के पुराने पुल के पास ले गया। वहां मोबाइल चेक करने पर आरोपी को अपनी पत्नी से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो एवं फर्जी इंस्टाग्राम आईडी मिली, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद के दौरान मृतिका द्वारा शादी का दबाव बनाने एवं धमकी देने पर आरोपी ने गुस्से में उसकी चुन्नी से गला घोंट दिया और बेहोशी की हालत में उसे पुल से नीचे नदी में फेंक दिया, जिससे पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी ने मृतिका के दोनों मोबाइल फोन तोड़कर नदी में फेंक दिए।
*पुलिस कार्यवाही*
दिनांक 25.05.2026 को नदी में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी पंडोखर रिपुदमन सिंह राजावत एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। बाद में एसडीओपी भांडेर पूनमचंद यादव, एफएसएल अधिकारी डॉ. सतीश मान, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट एवं साइबर सेल भी मौके पर पहुंचे। तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर मृतिका की पहचान अंजली (परिवर्तित नाम) निवासी जौनपुर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई।
मृतिका का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर मृतिका का बैग एवं घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय न्यायालय भांडेर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पंडोखर रिपुदमन सिंह राजावत, उनि आजाद खान, सउनि शैलेन्द्र सिंह कौरव, प्र.आर. गजेन्द्र यादव, प्र.आर. राहुल यादव, प्र.आर. अनिल तोमर, प्र.आर. राहुल सिकरवार, प्र.आर. नरेन्द्र पाण्डे, आरक्षक शिवभानु सिंह कौरव, आरक्षक हिमांशु राजावत, आरक्षक शिवशंकर कौरव, आरक्षक विकास साहू, आरक्षक दिनेश आर्य, आरक्षक शैलेष सिंघल, आर. वीरेंद्र ओझा एवं आरक्षक रोहित साहू की सराहनीय भूमिका रही।
Comments
Post a Comment