KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया नियमित निःशुल्क योग कक्षा का 157 वां दिवस एवं 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का ग्यारहवां दिवस पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क बमबम महादेव चौराहा जिला दतिया समय ठीक प्रातः 5:30 से 7:00 बजे तक।*
प्रतिदिन की तरह आज भी परम पूज्य गुरुवर को नमन करते हुए योग कक्षा प्रारंभ हुई कमर दर्द के खास आसन मकरासन ,भुजंगासन,शलभासन। डायबिटीज के लिए मंडूकासन , शसकासन ,गोमुखासन, वक्रासन, अर्धचंद्रासन एवं प्राणायाम आदि करते हुए। आज की योग कक्षा चलती रही हमारी आज की योग कक्षा मे खबर आप तक न्यूज़ इंडिया के वरिष्ठ पत्रकार महोदय परम आदरणीय दीपक श्रीवास्तव जी का आगमन हुआ आदरणीय दीपक श्रीवास्तव जी को जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति जिला दतिया घनश्याम सोनी ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया आदरणीय श्रीवास्तव जी ने अपने उद्बोधन में योगाचार्य घनश्याम सोनी, नीरज नौगरैया एवं योग कक्षा के सभी योग साधकों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आप सभी लोगों को निरोग एवं स्वस्थ रहने का जो उत्तम कार्य कर रहे हैं वह अति प्रसंसनीय एवं सराहनीय है। अंत में योगाचार्य ने पत्रकार महोदय श्रीवास्तव जी एवं सभी योग साधकों का आभार प्रदर्शन किया।
Comments
Post a Comment