KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
*लोजपा रामविलास प्रदेश की 230विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी: प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी दीक्षित*
*नागदा में लोजपा रामविलास की प्रदेश की संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई.*
भोपाल।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) किसान प्रकोष्ठ मध्य प्रदेश की संगठनात्मक समीक्षा बैठक नागदा जिला उज्जैन सम्पन्न हुई .
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ धर्मेंद्र मिश्रा ने कि, मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव किसान प्रकोष्ठ एवं प्रभारी मध्य प्रदेश धर्मेंद्र द्विवेदी , विशिष्ठअतिथि प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी दीक्षित थे.
समीक्षा बैठक के आरंभ में राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ धर्मेंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी मध्य प्रदेश धर्मेंद्र द्विवेदी , प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी दीक्षित का पुष्पहार पहना कर शाल, श्रीफल, पगड़ी पहनाकर स्वागत- सम्मान किया.इसके उपरांत बैठक में उपस्थित प्रदेश के पदाधिकारी का पुष्पहार,शाल, पगड़ी पहना कर भव्य स्वागत किया. जिला अध्यक्ष उज्जैन अमित रघुवंशी एडवोकेट ने संगठनात्मक समीक्षा बैठक के विशाल सफल आयोजन किया,सभी अतिथियों ने इनका भी पुष्पहार,शाल,श्रीफल ,पगड़ी पहनाकर कर सम्मान किया. इनके बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद झालानी,प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षित उपाध्याय,महासचिव मनीष मारू, कोषाध्यक्ष नीरज सोनी,सदस्य पवन उपाध्याय ,कैलाश चौधरी का भी पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया.
संगठनात्मक समीक्षा बैठक में सम्पूर्ण प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी एवं सदस्य बैठक में शामिल हुए .
प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी दीक्षित ने आगामी विधानसभा 2028 चुनाव में लोजपा रामविलास के पूरे 230 विधान सभा लड़ने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने के लिए कहा ओर मध्य प्रदेश में बेरोजगारी,महंगाई ,अन्य प्रदेशों से महंगा पेट्रोल डीजल की बात कही साथ ही प्रदेश सरकार बढ़ते कर्ज को लेकर जमकर निशाना साधा प्रदेश सरकार पर साथ ही चिंता जताई कि प्रदेश की जनता परेशान हो रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ धमेन्द्र मिश्रा ने संगठन के विस्तार और विधानसभा चुनाव में पार्टी के सदस्य किस तरह से काम करें इस विषय पर उद्वोधन दिया, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी धर्मेन्द्र द्विवेदी ने प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों से कहा कि मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी लोजपा रामविलास चुनाव में प्रत्याशी खड़ा करेगी, इसकी तैयारी में अभी से जुट जाएं.
संगठनात्मक समीक्षा बैठक में सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भी विचार रखे, इस पर विचार विर्मश किया गया. उज्जैन जिला अध्यक्ष अमित रधुवंशी ने आभार व्यक्त किया.

Comments
Post a Comment