दतिया जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर रविवार को लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाई गई।

KHABAR AAPTA NEWA INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन पर रविवार को लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाई गई। कार्यकम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने की कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर ने किया एवं आभार जसवंत बघेल ने  इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही अपने अपने विचार व्यक्त किए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर पिछड़े,दलित और वंचित समाज की सशक्त मसीहा थीं उन्होंने अपने जीवन को समाज के हर उस वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया जो हाशिये पर था उन्होंने कहा अहिल्याबाई का संपूर्ण जीवन सेवा,त्याग और न्याय के लिए प्रेरणादायक है उनके कार्य आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं।अन्य वक्ताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और लोगों से उनके जीवन से प्रेरण लेने की बात कही।इस दौरान पूर्व विधायक घनश्याम सिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,अंबिका शर्मा, पातीराम पाल,महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव रचना शेर सिंह,किसान कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव,प्रेमनारायण कुशवाहा,महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव जामित्री दादौरिया लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, जसवंत बघेल,अनिल राज श्रीवास्तव,पुष्पराज राजपूत, रिंकू यादव,हंसमुखी राजपूत, अनुसूचित जाति अध्यक्ष स्वदेश अहिरवार,राघवेंद्र जादोन,काले खां,संतोष पाल,उतम कुशवाह,राजू पाल,विनोद पाल,अंकित पाल,महेंद्र पाल,कल्लन पाल,ब्रजेश एवं जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव आदि आदि मौजूद रहे।

Comments