KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया अपराजिता योजना के तहत कराटे सीख रही 40 बेटियों को सम्मानित किया गया*
*आत्मा रक्षा हेतु कराटे सीखकर बेटियां बने सक्षम - रविन्द सिंह सेंगर प्राचार्य*
आज महिला बाल विकास विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड दतिया के संयुक्त तत्वावधान 1मई से 25 मई 2026 तक अपराजिता कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शासकीय कन्या हाईस्कूल होलीपुरा मे किया गया जिसमें 40 बेटियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया आज प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र सिंह सेंगर उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता बेटी क्लब दतिया की अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा रावत ने की विशेष अतिथि के रूप में मीना श्रीवास्तव और संध्या त्रिपाठी प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव सुनील सिंह कुशवाह पूर्व परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास अशोक श्रीवास्तव उपस्थित रहे सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती पूजन किया गया इस अवसर पर रविंद्र सिंह ने कहा की बेटियां आत्म रक्षा हेतु मार्शल आर्ट कराटे सीख कर सक्षम बने और हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएं वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती रावत ने कहा कि बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अपनी पहचान बनाएं हर कला में पारंगत में बने इस अवसर पर कराटे प्रशिक्षिका भक्ति पाठक, हर्षिता शर्मा, को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र सिंह सेंगर को बेटी क्लब की टीम ने सम्मानित किया कार्यक्रम का संचालन खेल विभाग के युवा समन्वयक संजय रावत ने किया इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment