*थाना करैरा पुलिस द्वारा स्मैक बेचने आये दो आरोपियों को 43.06 ग्राम स्मैक कीमती 8,60,000 के साथ पकड़ा।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
*थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये स्मैक बेचने आये दो आरोपियों को 43.06 ग्राम स्मैक कीमती 8,60,000 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया, आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया एवं जेल भेजा गया।
शिवपुरी थाना करैरा पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि टीव्हीएस अपाचे मोटर साईकल से दो व्यक्ति स्मैक विक्रय करने के लिये नायरा पेट्रोल पंप के पास हाईवे के पर आ रहे हैं, उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान नायरा पेट्रोल पंप के पास हाईवे एनएच 27 करैरा पर पहुंचे तो मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के दो व्यक्ति एक टीव्हीएस अपाचे मोटर साईकल एमपी 08 एमव्ही 8558 पर बैठे दिखे जो पुलिस की गाडी को आता देख भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उनका नाम पता पूछा तो मोटर साईकल चालक ने अपना नाम अजय मीना पुत्र शेरसिंह मीना उम्र 22 साल निवासी मूढरा हनुमान थाना धरनवदा जिला गुना एवं उसके पीछे सवार व्यक्ति ने अपना नाम रामहेत मीना पुत्र रामसिंह मीना उम्र 31 साल नि. अनन्तपुर मोहिया थाना राधौगढ जिला गुना का होना बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 43.06 ग्राम स्मैक पाउडर मिला, आरोपीगण से स्मैक रखने का लाईसेंस चाहा तो नही होना बताया आरोपीगण का कृत्य धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया।आरोपीगण के विरुध्द अपराध क्रमांक 333/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपीगणों से स्मैक के स्त्रोत के संबध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
जप्त मसरूका-
1. 43.06 ग्राम स्मेक कीमती 8,60000 रूपये
2. TVS अपाचे मोटरसायकल कीमती 80,000 रूपये
कुल मसरूका - 09 लाख 80 हजार रूपये
सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, उनि राजकुमार सिंह चाहर, सउनि चरन सिंह, प्रआर डैनी कुमार, आर0 965 सुरेन्द्र सिहं रावत, आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर चालक रामअवतार गुर्जर थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही।
Comments
Post a Comment