दतिया BJP ने अपने ही पार्टी के कार्यकताओं को कांग्रेस कार्यकर्ता बताया।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया जनता पार्टी द्वारा अपने ही पार्टी कार्यकताओं को कांग्रेस कार्यकर्ता बता कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश - कांग्रेस


दतिया,जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को जिला अध्यक्ष अशोक दांगी के नेतृत्व में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी तथा पूर्व गृहमंत्री पर गंभीर आरोप लगाए कांग्रेस नेताओं का कहना था कि भाजपा अपने ही कार्यकर्ताओं को पट्टा पहना कर उन्हें कांग्रेस का कार्यकर्ता बताने का प्रयास कर रही है,जो पूरी तरह असत्य है। कांग्रेसियों ने इसे जनता को भ्रमित करने एवं कुप्रचार करने की कोशिश बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा यदि भाजपा में शामिल होने वाले लोग यदि कांग्रेसी है तो उनकी कांग्रेस की सदस्यता रसीद सार्वजनिक करें ! इस अवसर पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक,सत्येंद्र नारायण खरे,अंबिका शर्मा,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला,सूर्य प्रताप सिंह,अनूप पाठक,सुरेश झा,गुड्डी जाटव,स्वामी शरण कुशवाहा,ऋषभ राजा गुर्जर, डॉ.राकेश खरे,भारती परिहार, केपी यादव,काले खां,स्वदेश अहिरवार,पवन बेडर, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments