शिवपुरी जिले मे आमजन की समस्याओं के लिए पुलिस ने लगाई चौपालें।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान

शिवपुरी जिले मे आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु थानों द्वारा गांवों व कस्वों मे जाकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु तुरंत कार्यवाही कराई जा रही है व सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर जागरूक किया गया।


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में ग्राम चौपाल का आयोजन कर आम जन की समस्याओं को सुनकर तुरंत निराकरण  हेतु निर्देशित किया गया है, पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि अपराधों मे कमी लाने एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाये रखने के लिये पुलिस का लोगों से संवाद करना आवश्यक है जिससे लोग अपनी समस्याओं को पुलिस के सामने रखेंगे और उसी समय निराकरण से समस्या बढेगी नहीं एवं लोगों मे पुलिस के प्रति विश्वाश और मजबूत होगा। 


पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन मे पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव-गांव एवं कस्वों मे जाकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है जिसमे ग्रामीणजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनके निराकरण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। 

इसी क्रम मेअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले के मार्गदर्शन में जिले के कई थानों द्वारा आज दिनांक 22.05.2026 को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें थाना बैराड़ द्वारा ग्राम ग्राम बन्हेरा मे चौपाल का आयोजन किया गया जिसमे तहसीलदार श्री दृगपालसिंह बेस, गाँव के सरपंच एवं वरिष्ठ व सम्मानीय नागरिक तथा करीब 150 ग्रामीणजन महिला एवं पुरुष एकत्रित हुये। जन चौपाल मे लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण के लिये उचित कार्यवाही करते हुये हेल्प लाईन नम्बर 1090 महिला हेल्प लाईन. 1098 चाइल्ड हेल्प लाईन, डायल 112 एवं सायरबर फ्रॉड, यातायात संबंधी जानकारी दी गई, इसी क्रम मे थाना तेंदुआ द्वारा भी थाना क्षेत्र का गांव मे जाकर ग्राम चौपाल का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुना व निराकरण के लिये आवश्यक कार्यवाही की गई है।

Comments