दतिया शहर मे दो दिन से ठप नलजल सप्लाई, भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान शहरवासी।।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया  शहर मे दो दिन से ठप नलजल सप्लाई, भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान शहरवासी

दतिया शहर में भीषण गर्मी के बीच पिछले दो दिनों से नलजल सप्लाई ठप पड़ी हुई है, जिससे शहरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा वार्डों में बिछाई गई नलजल पाइपलाइन से पानी नहीं पहुंचने के कारण लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
शहर के छोटा बाजार, तिगेलिया, होलीपुरा और भदौरिया की खिड़की क्षेत्र सहित कई वार्डों में दो दिनों से पानी की सप्लाई पूरी तरह प्रभावित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी के इस मौसम में पानी की समस्या ने हालात और अधिक गंभीर बना दिए हैं।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका के पास पानी सप्लाई व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए जनरेटर की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन जनरेटर में डीजल नहीं डाले जाने के कारण सप्लाई व्यवस्था बाधित हो रही है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Comments