KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ दतिया की बैठक आयोजित, प्रांतीय अधिवेशन पर चर्चा*
दतिया, 17 मई 2026 - मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ दतिया जिला इकाई की बैठक आज आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी समय में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। अधिवेशन में पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकारों की मांगें और संगठन की भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी।
अधिवेशन में प्रदेश पदाधिकारियों सहित 58 जिलों एवं 10 संभागों के पदाधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में दतिया जिला इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर अधिवेशन की सफलता के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। इस बैठक में मुख्य रूप से मनोज गोस्वामी, नितिन गोस्वामी, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, राजेंद्र पटवा, अशोक श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, चेतन सुखानी,संजीव रिछारिया,जितेंद्र गोस्वामी, सफीक काजी, राम मिलन यादव,जितेंद्र कौरव, दिनेश कुशवाहा,अखिलेश दांतरे, सत्येंद्र अहिरवार, राकेश रजक, धीरज योगी सहित भांडेर सेवड़ा एवं इंदरगढ़ से बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment