KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया भारत के नवजागरण के महानायक राजा राम मोहन राय जी की जयंती के शुभ अवसर पर डॉ. रचना शेर सिंह प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस प्रभारी दतिया ने बाल प्रगति वृद्धा आश्रम दतिया पहुंच कर आश्रम के प्रबंधक श्री सुदीप तिवारी जी से सौजन्य भेंट की एवं वृद्धा आश्रम के सफल संचालन में उन्हें जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वो जानकारियां प्राप्त की।डॉ. रचना शेर सिंह जी के द्वारा पूछने पर संचालक महोदय ने बताया कि गैस सिलेंडर का कनेक्शन ना होने के कारण चूल्हे पर भोजन बनाना पड़ता है, जिसके कारण बहुत असुविधा होती हैं। संचालक महोदय द्वारा सभी वृद्ध जनों के लिए भोजन पानी पलंग और बिस्तर के साथ साथ टीवी और कूलर की उचित व्यवस्था की गई है। डॉ. रचना शेर सिंह जी के द्वारा सभी वृद्ध जनों से उनका परिचय एवं कुशल मंगल जानते हुए फलो का वितरण किया एवं मिठाई खिलाकर उनका स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया और उन सभी के सुखमय जीवन की कामना करते हुए श्री सुदीप तिवारी जी जो इस वृद्ध आश्रम के संचालक हैं उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि इस आश्रम को संचालित कर बड़ा ही पुण्य का काम कर रहे हैं और इस तरह के नेक काम की सभी जगह सराहना होनी चाहिए।
Comments
Post a Comment