मामा का नाला बस्ती में आगजनी पीड़ित परिवार की महिलाओं को पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने बांटी साड़ियां

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
 दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया मामा का नाला बस्ती में आगजनी पीड़ित परिवार की महिलाओं को पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने बांटी साड़ियां 

दतिया। दतिया शहर के मामा का नाला के पास स्थित गरीब बस्ती में आगजनी से पीड़ित परिवारों के बीच पहुंच कर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी तथा पीड़ित परिवारों की महिलाओं को साड़ियां वितरित की। 
इस अवसर पर श्री सिंह की पुत्री बेटी राजा माण्डवी कुमारी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, सेवादल जिलाध्यक्ष मोहन सिंह कुशवाहा, छात्र नेता शिशुपाल सिंह बघेल आदि उपस्थित रहे। 
मालूम हो कि बीते दिनों पतारा के जंगल में आग भड़कने से मामा के नाला के पास गरीबों की बस्ती में बने करीब 15 कच्चे मकान चपेट में आ गए थे, जिससे घरों में रखा अनाज व गृहस्थी का सामान जल गया था, घटना की खबर मिलने पर पूर्व विधायक घनश्याम सिंह पीड़ितों के बीच पहुंचे थे, बुधवार को वह पुनः बस्ती में पीड़ित परिवारों का हाल जानने पहुंचे।

Comments